निष्पक्ष जन अवलोकन राहुल शर्मा : निर्भय पांडे मथुरा।20 जून 2025 को प्रकाशित एक समाचार में यह उल्लेख किया गया था कि श्री यदुवीर सिसौदिया ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस संबंध में पार्टी सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि श्री यदुवीर सिसौदिया वर्तमान में भाजपा के सक्रिय सदस्य नहीं हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ माध्यमों द्वारा यह भ्रांति फैलाई जा रही है कि उन्होंने पार्टी से जुड़ाव किया है, जबकि पार्टी के किसी स्तर पर ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है। भाजपा की स्थानीय इकाई ने इसे भ्रामक और तथ्यहीन प्रचार बताया है। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने दी है