रक्षा बंधन के पर्व पर हमीरपुर के मुस्करा बस स्टैंड में यात्रियों की भारी भीड़

रक्षा बंधन के पर्व पर हमीरपुर के मुस्करा बस स्टैंड में यात्रियों की भारी भीड़

निष्पक्ष जन अवलोकन अनिल खटीक मुस्करा (हमीरपुर) । रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं को विशेष तोहफा दिया है। सरकार ने 8 अगस्त से 10 अगस्त तक रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की है। हमीरपुर जिले में इस योजना का व्यापक प्रभाव देखा जा रहा है। रोडवेज बस स्टेशन पर बसों के आते ही महिला यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी कुछ ही मिनटों में बसें महिलाओं से भर जाती हैं। महिलाएं इस पहल से काफी प्रसन्न हैं। उनका कहना है कि फ्री यात्रा सुविधा से बचे पैसों का उपयोग वे राखी, मिठाई और उपहार खरीदने में कर रही हैं। नाजिया, संध्या, रुखसाना, हसीना, पुष्पा, रुबीना और हेमलता जैसी महिलाओं ने सरकार की इस योजना की सराहना की है। उन्होंने बताया कि इससे उन्हें अपने भाइयों के पास पहुंचना आसान हुआ है। यह योजना सभी धर्मों की महिलाओं के लिए लागू है। इससे सामाजिक समरसता का संदेश भी मिल रहा है मुस्लिम महिलाओं ने भी इस पहल की प्रशंसा की है। उनका मानना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस वर्ष तीन दिन की फ्री बस सेवा ने पिछले वर्षों की तुलना में महिलाओं को अधिक सुविधा प्रदान की है। इससे वे पूरे उत्साह के साथ त्योहार मना रही हैं। यह योजना मुख्यमंत्री की बहनों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक बन गई है।