हर घर आगामी तिरंगा योजना की कार्य योजना की बैठक हुई संपन्न

हर घर आगामी तिरंगा योजना की कार्य योजना की बैठक हुई संपन्न

निष्पक्ष जन अवलोकन

राहुल शर्मा 

 मथुरा। जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में जिले की तीनों विधानसभाओं में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आगामी योजना की बैठक आयोजित की जा रहीं है। बैठक में कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। ऐसा ही एक बैठक मांट विधानसभा सोनई मण्डल में रमेश चंद इंटर कॉलेज पर आगामी कार्य योजना बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष राजेश चौधरी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है। भाजपा की ओर से जिले में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 10 से 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा में सभी जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी और मंडल से लेकर बूथ अध्यक्ष तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक स्थलों पर भाजपा कार्यकर्ता माल्यार्पण करेंगे। श्री चर्तुवेदी जी ने बताया कि 14 अगस्त को पार्टी की ओर से विभाजन विभीषिका का कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस दौरान जुलूस एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त को गांव गांव, घर घर में हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। इसके बाद सभी भाजपा कार्यकर्ता तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर नमो सहित कई ऐप पर अपलोड करेंगे। मण्डल अध्यक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि गत वर्ष लोगों ने उत्साहित होकर अपने घरों पर तिरंगा फहराया था। इस बार पूरा देश अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराएगा। और उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा वितरित करने का आह्वान किया। बैठक में राहुल शर्मा,डॉ गिरी प्रसाद,सोनू चौधरी, रणबीर प्रधान, कुलदीप वर्मा, केरन सिंह रावत, कुलदीप शर्मा ,सतीश सिंह प्रदीप कुशवाहा प्रदीप चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।