योग दिवस पर मनाया गया एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम

निष्पक्ष जन अवलोकन।
योगेश जायसवाल।
लखनऊ।मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से भारतीय योग परिषद् द्वारा हरित योग के अन्तर्गत एक पेड़ माँ के नाम का अभियान दिनांक 19/06/2025 से निरन्तर चल रहा है, इसी क्रम में 21 जून को 11 वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2025 के अवसर पर परिषद द्वारा हरित योग के अन्तर्गत 21 जून को योग संगम कार्यक्रम का आयोजन जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमती नगर के गेट पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगो ने प्रतिभाग किया, जिसमें योगाचार्या समरीन व योगाचार्या नितिका दुबे ने सभी प्रतिभागियों को योग कराया।
’हरित योग’ के तहत पर्यावरण शिक्षा अभियान कार्यशाला का आयोजन जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र, निकट रूमी गेट पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि रामपाल शर्मा अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र ने सभी प्रतिभागियों को मागदर्शन प्रदान किया, इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि डाॅ0 सी0पी0 शर्मा, पूर्व विशेष सचिव, उ0प्र0 विधान सभा ने प्रतिभागियों को हरित योग के बारे में बताया और योग को जीवन में धारण करने की बात कही, इसी क्रम में डाॅ0 राजेश श्रीवास्तव जी ने सभी प्रतिभागियों को योग के होने वाले लाभ व हरित वातावरण को कैसे अच्छा बनाये इसके विषय में बताया, डाॅ0 अंकित कुमार सोनी ने सभी लोगों को योग को एक दैनिक आदत के रूप में अपनायें इस विषय पर जोर दिया और हरित योग क्या है उसके विषय में समझाया। कार्यशाला में काफी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। हरित अभियान के अन्तर्गत सायं 4 बजे से पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित सतखण्डा, घण्टाघर व रूमी गेट पर हरित योग के प्रति भारतीय योग परिषद के पदाधिकारियों व अतिथियों ने लोगो को जागरूक करने का कार्य किया।
भारतीय योग परिषद के द्वारा किये जा रहे प्रयासों एल0एल0सी0 पवन सिंह चैहान जी ने बहुत बहुत शुभकामानायें दी, साथ ही पूर्व पार्षद नगर निगम रवि शंकर मिश्रा जी ने हरित योग द्वारा लोगो को जागरूक करने के कार्य को सराहा। हरित योग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई समाजिक संगठनों, लर्नेट स्किल व संस्थानो ने बहुत सहयोग दिया, जिसमें ऐ0के0हेल्प सोशल फाउण्डेशन-लखन, मानव कल्याण शहरी एवं ग्रामीण विकास समिति-लखनऊ, गरीब शक्ति समिति, स्वामी विवेकाननन्द शैक्षिक विकास संस्थान लखनऊ, भारतीय लोक कल्याण परिषद-लखनऊ, कार्तिकेय सोशल डेवलपमेन्ट फाउन्डेशन, एहसास सोशल वेलफेयर फाउन्डेशन, जे0पी0 मेमोरियल संस्थान-लखनऊ, भारतीय युवा जनशक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो ने सहयोग दिया, जिसमें नीलू पाण्डेय, योगिता मिश्रा, कुनाल वर्मा, मोनी सिंह, आशा मिश्रा, आक्रोश निगम, अर्जुन मौर्या, इरम फातिमा, जज़्बी रजा, अनवर अब्बास, इन्द्रजीत, संतोष सिंह, सैयद किशवर अब्बार रिज़वी, बलराम वर्मा, सुमिता मन्दानी, दुर्गेश मिश्रा, निवेदिता सिंह, दीपिका, न्यूरोथैरेपिष्ट अपर्णा रस्तागो, डाॅ वी0पी0शर्मा, उत्कर्ष दीक्षित, ईशान, रामकेश यादव, रेनु गर्ग व अन्य कार्यकताओं ने प्रमुख रूप से सहयोग प्रदान किया, जिसके क्रम में भारतीय योग परिषद ने मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से हुए हरित योग अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संस्थानो, सामाजिक कार्यकर्ता व सहयोगीयिों को बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया, और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से हुए हरित योग कार्यक्रम के अन्तर्गत समय-समय पर एक पेड़ माँ के नाम लगाने के लिए परिषद जागरूकता अभियान जारी रखेगा।