गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने किया मां जानकी मंदिर निर्माण का शिलान्यास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल भी रहे मौजूद

गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने किया मां जानकी मंदिर निर्माण का शिलान्यास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल भी रहे मौजूद

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।सीतामढ़ी नकनंदिनी माता सीता की प्राकट्य स्थली, पावन पुनौरा धाम, सीतामढ़ी में भव्य एवं सांस्कृतिक रूप से ऐतिहासिक मंदिर का शिलान्यास एवं भूमि पूजनोत्सव भारत के यशस्वी अमित शाह एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उक्त अवसर पर मौजूद थे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तथा बिहार सरकार के पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल आदि। डॉ दिलीप जायसवाल ने मीडिया से कहा करीब 883 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे इस मंदिर परिसर का निर्माण न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित है, बल्कि यह स्थानीय विकास एवं रोजगार के नए अवसर भी लेकर आएगा। आगे उन्होंने कहा यह ऐतिहासिक अवसर मंदिर के आध्यात्मिक महत्व को और भी भव्य रूप में स्थापित करेगा, साथ ही पूरे क्षेत्र के सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटन विकास के लिए एक नया अध्याय खोलेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा इस योजना के अंतर्गत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, तीर्थयात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं का निर्माण, यातायात व्यवस्था में सुधार तथा स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने वाले अनेक कार्य शामिल हैं। डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा इस पहल से पुनौरा धाम को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर विशेष पहचान मिलेगी, जिससे न केवल आस्था के मार्ग पर विकास की रौशनी फैलेगी, बल्कि स्थानीय जनजीवन में भी समृद्धि आएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा यह क्षण समस्त बिहारवासियों के लिए एक गर्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक अध्याय है। डॉ दिलीप जायसवाल ने इस अद्वितीय पहल के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार को हृदय से धन्यवाद भी दिया और कहा जनकपुरी की माटी आज फिर से गुनगुना रही है, जय जय सीता-राम का जयकार…। दूसरी तरफ़ अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक डॉ अरविन्द वर्मा ने मीडिया से कहा इस धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य को अंजाम देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य मंत्री नीतीश कुमार को बिहार वासियों की तरफ़ से साधुवाद दिया और कहा बनने वाली भव्य मां जानकी मंदिर की ख्याति और चर्चा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होगी क्यों कि यूपी में बने श्री राम मंदिर के तर्ज़ पर ही माता जानकी मंदिर का निर्माण होगा।