हर घर तिरंगा अभियान पर जिला भाजपा कार्य योजना संपन्न मथुरा

हर घर तिरंगा अभियान पर जिला भाजपा कार्य योजना संपन्न मथुरा

निष्पक्ष जन अवलोकन 

राहुल शर्मा

 मथुरा। भाजपा जिला इकाई ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मंगलवार को पुष्पांजलि स्तिथ जिला कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया. कार्यशाला में मुख्यवक्त्ता मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अशोक कटारिया मौजूद रहे। कार्यशाला शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और मां भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गयी। मुख्य अतिथि श्री कटारिया ने कहा कि इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस बेहद खास है. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने देशभर में एक नया उत्साह पैदा किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक ऑपरेशन की पल-पल की जानकारी देकर उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया है. उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 10 से 14 अगस्त तक जिले में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी.।हर घर तिरंगा अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को लगना है और इस अभियान को सफल बनाना है। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पार्टी का आईटी और सोशल मीडिया विभाग व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करे, ताकि इसे जन-जन का अभियान बनाया जा सके। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता युद्ध नायकों व शहीदों के परिजनों का सम्मान करेंगे. साथ ही शहीदों व महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कर उन्हें नमन किया जायेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया की हर घर तिरंगा कार्यक्रम जिले की तीनों विधानसभाओं के हर मंडल के प्रत्येक बूथ बूथ पर में मनाया जाएगा। कार्यशाला में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संयोजक सत्यपाल चौधरी, व सह संयोजक अजय परखम,कोसी चेरमैन धर्मवीर अग्रवाल, भगत सिंह जादौन, डा आर पी सिंह, आकाश चौधरी, भानु प्रताप सिंह देवेंद्र शर्मा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मुदिता शर्मा, तरुण सैनी, सुरेश तरकर, निहाल सिंह आर्य,सोनई मण्डल अध्यक्ष राजेश चौधरी सहित अन्य मण्डल अध्यक्ष व,पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कुशल संचालन जिला महामंत्री अनिल चौधरी ने किया।