नगला कमाल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में चौथे दिन हुआ वामन भगवान का अवतार

नगला कमाल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में चौथे दिन हुआ वामन भगवान का अवतार

निष्पक्ष जन अवलोकन।कमलेंद्र सिंह(शिवम् सिकरवार) नगला कमाल (खेरागढ़)। ग्राम नगला कमाल के ब्राह्मण मोहल्ला में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की लीला का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास पं. विष्णुकांत शास्त्री (श्रीधाम वृंदावन) ने भक्तों को भगवान के वामन रूप और बलि महाराज के बीच हुए संवाद को रोचक शैली में सुनाया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम में परिक्षित सावित्री देवी और सोनपाल शर्मा उपस्थित रहे। आयोजनकर्ता सोनपाल शर्मा (कार्यकारी अभियंता) व डालचंद शर्मा हैं। इस धार्मिक आयोजन में राजवीर शर्मा, यादराम शर्मा, पप्पू शर्मा, हरनारायण शर्मा, सालिगराम शर्मा, जयराम शर्मा, वासुदेव शर्मा व दौलतराम शर्मा ने सहयोगी भूमिका निभाई। आज की कथा में विशेष रूप से क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह कुशवाह, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार, राजा भैया धौलपुर, गजेंद्र सिंह लंबरदार, थान सिंह सिकरवार, प्रधान मनोज परमार, शिवकुमार तोमर, हरि सिंह तोमर, विजयराज सिकरवार, संगम सिकरवार, मनोज सिकरवार और राम राज सिकरवार मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने कथा व्यास, परिक्षित और आयोजकों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया और कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा का आयोजन 12 मई से प्रारंभ हुआ है, जो 19 मई को हवन, पूर्णाहुति व विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न होगा। प्रतिदिन दोपहर 11 बजे से सायं 5 बजे तक कथा आयोजित की जा रही है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।