बुजुर्गों का आशीर्वाद अमृत तुल्य समान: डॉ अखलाक अहमद

सिने सुपरस्टार गोविंदा ने भी पूर्वांचल आईकॉन से डॉ अखलाक अहमद को सम्मानित किया है

बुजुर्गों का आशीर्वाद अमृत तुल्य समान: डॉ अखलाक अहमद

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश में संत कबीर नगर जिले के सुप्रसिद्ध एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर अखलाक अहमद ने 15 अगस्त के शुभ अवसर पर वृद्ध आश्रम में पहुंच कर ध्वजारोहण किया।

.         डॉक्टर अख़लाक़ अहमद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की खुशियां वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों के साथ मना कर, उनकी सेवा कर आशीर्वाद से जो संतोष प्राप्त हुआ है वो अमृत तुल्य है। डॉक्टर अखलाक अहमद ने आगे कहा कि जिनका कोई नहीं सहारा है उनके बीच पहुंच कर ध्वजारोहण करना उनके साथ बैठकर मिठाइयां खिलाना और खाना अपने आप को बहुत संतोष प्रदान कर रहा है। वृद्ध जनों को ससम्मान नाश्ता कराते हुए डॉक्टर अखलाक ने कहा कि वह अपना हर पर्व वृद्ध जनों के साथ आकर मनाते हैं और यहां पर उनको अतिरिक्त ऊर्जा का एहसास होता है। ईश्वर ने मुझे जिसके लिए मनुष्य का शरीर बनाया है उसी कड़ी में मेरा यह छोटा सा प्रयास रहता है। उन्होंने कहा आजादी पाने के बाद मनुष्य भौतिकतावादी युग में कहीं ना कहीं अपने दायित्व से मुकर रहा है जिसके कारण परिजनों को वृद्ध आश्रम में आना पड़ता है। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि देश की आजादी के साथ-साथ अपने सांस्कृतिक धरोहर को ना भूले। अपने वृद्ध जनों का लगातार सम्मान करें। आदर और सत्कार करने से ही हम आगे बढ़ सकते हैं। अखलाक अहमद सभी वृद्ध जनों से आशीर्वाद भी लिया। . यूँ तो डॉक्टर अखलाक अहमद किसी परिचय के मुस्ताद नही फिर भी आपको बताते चलें कि वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर अख़लाक़ अहमद सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष अलशिफा नेचर वेदा क्लीनिक के संरक्षक, पूर्वांचल रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन रजिस्टर्ड ने अपने सामाजिक किरदारों की बदौलत लाखों दिलों की बादशाहियत हासिल कर रखी है। सौम्य और सरल स्वभाव बादशाहियत पर चार चांद लगा रहा है। डॉक्टर अखलाक अनेकों पुरस्कारों से नवाजे गए हैं जिसमे फिल्मी जगत के दिग्गजों ने भी डॉक्टर अख़लाक़ के कार्यों से प्रभावित होकर अनगिनत पुरस्कारों से सम्मानित किया। सिने सुपरस्टार गोविंदा ने भी पूर्वांचल आईकॉन से डॉ अखलाक अहमद सम्मानित किया है।