जैविक क्रांति की ओर कदम, रामदेव एग्रो फूड्स का हुआ भव्य शुभारंभ

जैविक क्रांति की ओर कदम, रामदेव एग्रो फूड्स का हुआ भव्य शुभारंभ

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली को मिलेगा बढ़ावा, डायरेक्टर ने दी ऑनलाइन उपलब्धता की जानकारी

निष्पक्ष जन अवलोकन। रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी।

रूद्रपुर, देवरिया। जैविक खेती को बढ़ावा देने और शुद्ध उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में रविवार को रामचक स्थित प्रत्युष विहार स्कूल प्रांगण में रामदेव एग्रो फूड्स का भव्य शुभारंभ किया गया। यह शुभारंभ स्थानीय लोगों, किसानों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नागरिकों के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर सामने आया है। इस अवसर पर कंपनी द्वारा प्रदर्शित किए गए उत्पादों में शुद्ध ऑर्गेनिक चावल, ऑर्गेनिक होममेड अचार, कोल्ड प्रेशराइज्ड सरसों तेल जैसे कई जैविक वस्तुएं प्रमुख रहीं। इन उत्पादों की गुणवत्ता, निर्माण प्रक्रिया और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।         

  कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त बीएसएफ अधिकारी दिलीप कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि एड0 बीके सिंह व अध्यक्ष एड0 नागेंद्र राव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर किया। कंपनी के डायरेक्टर ई0 नवीनचन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि रामदेव एग्रो फूड्स का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती देना और आम लोगों को रसायन-मुक्त, पौष्टिक खाद्य विकल्प उपलब्ध कराना है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कंपनी के उत्पाद अब फ्लिपकार्ट, अमेज़न और आधिकारिक वेबसाइट www.ramdevagrofoods.com के माध्यम से भी आसानी से खरीदे जा सकते हैं। डॉ0 प्रत्युष कुमार भारत ने सभी के प्रति आभार जताया। संचालन तारकेश्वर विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह, नित्यानन्द यादव, निखिल तिवारी, विवेक सिंह, उद्धव गुप्ता, रामप्रताप पाण्डेय, रामसहारे पाण्डेय, कपिलदेव विश्वकर्मा, डॉ0 परमानन्द पाण्डेय, रामप्रवेश भारती, अखिलेश शर्मा, संतोष शाह, रामेश्वर विश्वकर्मा, रविकांत तिवारी, विवेक पाण्डेय, राजन भारती, शिवानंद विश्वकर्मा, रवि प्रताप कन्नौजिया, धर्मवीर गुप्ता, सचिन सिंह, संजय कुमार यादव, सज्जाद अली, श्याम सुंदर यादव, प्रतीक सिंह, सोनू तिवारी, रामभगत शर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।