नर्सों की सेवा, बीमारी से लड़ते मरीजों में भरती है जीने की उम्मीद: अखिलेन्द्र शाही

नर्सों की सेवा, बीमारी से लड़ते मरीजों में भरती है जीने की उम्मीद: अखिलेन्द्र शाही

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों का हुआ सम्मान, सेवा भाव को किया गया नमन

 निष्पक्ष जन अवलोकन।

रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी।

देवरिया। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी देवरिया द्वारा सोमवार को जिला चिकित्सालय में नर्स माताओं एवं बहनों को सम्मानित किया गया। नर्सिंग सेवा में समर्पण और सेवा भाव के लिए उन्हें फूल और ऑक्सीमीटर भेंटकर आभार व्यक्त किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच. के. मिश्रा ने नर्सों को सम्मानित करते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में नर्सेज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ये स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बन चुकी हैं और इनके बिना चिकित्सा व्यवस्था की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश शाखा के उपसभापति अखिलेन्द्र शाही ने कहा कि नर्सें अपने सेवा भाव से मरीजों को बीमारी से लड़ने का साहस देती हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि रेड क्रॉस सोसायटी सदैव उनके सहयोग में तत्पर रहेगी और उनके योगदान को नमन करती है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रीता दयाल, संध्या सिंह, हलीमा, मीना मिश्रा, प्रीती शाही, सहनाज खातून, अमित पांडेय, हृदयानंद, सरिता चौहान, पप्पू कुमारी आदि नर्सें उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त रेड क्रॉस सोसायटी देवरिया के रक्तदान प्रभारी अनिल तिवारी, आजीवन सदस्य हिमांशु कुमार सिंह, डॉ. संजय गुप्ता, देवव्रत पांडेय, मुनीराज शर्मा, दीपिका सिंह, गिरजेश श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।