भारतीय आदर्श व्यापार मंडल – छोटे व्यापारियों की क्रांति का बिगुल प्रदेश अध्यक्ष – अनीस अहमद

निष्पक्ष जन अवलोकन
प्रमोद सिन्हा
गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश देश के लाखों छोटे व्यापारी—फुटपाथ, रेडी, ठेला और छोटी दुकानों पर अपना पसीना बहाने वाले—आज भी सरकारी नीतियों और आर्थिक असमानता की चपेट में हैं। बड़े व्यापारी अपने हित साध लेते हैं, पर छोटे व्यापारियों की आवाज़ अब तक सत्ता के दरबार में अनसुनी रही।लेकिन अब यह चुप्पी टूट चुकी है। भारतीय आदर्श व्यापार मंडल, प्रदेश अध्यक्ष अनीस अहमद के नेतृत्व में, छोटे व्यापारियों का संघर्ष एक संगठित जनआंदोलन में बदल चुका है। हम सिर्फ बैठकें नहीं करते—हम सरकार के सामने सवाल रखते हैं, जवाब मांगते हैं और हक़ लेकर ही लौटते हैं।आज यह संगठन 12 से 15 जिलों में जमीनी स्तर पर खड़ा है, औपचारिकताओं की अंतिम कड़ी पूरी होते ही पूरे प्रदेश में मजबूत नेटवर्क बनकर उभरेगा। सबसे बड़ी उपलब्धि—पश्चिम बंगाल में भी भारतीय आदर्श व्यापार मंडल का झंडा लहरा चुका है, और आने वाले महीनों में 6 राज्यों में व्यापारी क्रांति का परचम फहराएगा।प्रदेश अध्यक्ष अनीस अहमद का साफ संदेश सरकारें जान लें, छोटे व्यापारी अब खामोश नहीं रहेंगे। अगर उनकी अनदेखी हुई, तो भारतीय आदर्श व्यापार मंडल सड़कों से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेगा। यह संगठन व्यापारी का हक़ लेकर रहेगा—चाहे जो भी कीमत चुकानी पड़े!"