सपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाढ़ पीड़ित इलाके में राहत सामग्री का वितरण अनवरत जारी

निष्पक्ष जन अवलोकन अनिल खटीक हमीरपुर | जनपद में आज दिनांक 07-08-25 को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बाढ़ पीड़ित इलाके प्रतिदिन जोरों शोरों से बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण अनवरत जारी है जो की जिला अध्यक्ष इदरीश खान से पूछा गया उन्होंने बताया हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन पर यह कार्यक्रम अनवरत चल रहा है ताकि प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति तक भोजन एवं नित्य प्रतिदिन उपयोग की अन्य सामग्रियां व दवाइयां प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति तक पहुंचना अनिवार्य है ताकि कोई भी पीड़ित व्यक्ति भोजन एवं अन्य सामग्री से अछूता न रह जाए इस कार्यक्रम की अगवाई जिलाध्यक्ष इदरीश खान के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदुली तीर, चंदुली तीर डेरा,हेलापुर, केसरिया डेरा,भोला डेरा आदि ग्रामों में राहत सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री बादशाह सिंह, शुभकरण सिंह परिहार पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमेरपुर, मुन्नीलाल निषाद प्रदेश सचिव सपा, नंदकिशोर शिवहरे प्रदेश सदस्य सपा, घनश्याम साहू प्रदेश सचिव व्यापार सभा, शिवशरण यादव प्रदेश सदस्य सपा,युगांक मिश्रा पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका परिषद, राघवेन्द्र यादव लकी नगर अध्यक्ष, अवधेश यादव,विवेक यादव जिला उपाध्यक्ष व्यापार सभा,लालता सिंह खंगार जिलाध्यक्ष मजदूर सभा,अनुज यादव प्रधान,लालमन यादव,अभय परिहार, मु जुनैद,सूर्य प्रताप गोलू नगर उपाध्यक्ष, विकास गुप्ता, अवधेश प्रजापति,कलीम चौधरी,दीपक वर्मा आदि समाजवादी पार्टी के साथी उपस्थित रहे।