आजीवन कारावास में सजा काट रहे हैं 100 वर्षीय बुजुर्ग की समयपूर्व हुई रिहाई

संत कबीर नगर 01 अगस्त। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में शुक्रवार को आजीवन कारावास में निरुद्ध सौ वर्षीय बुजुर्ग को समयपूर्व रिहा कर दिया गया।

.      जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया है कि सिद्धदोष बंदी भोला चौधरी(100) पुत्र कालिका चौधरी ग्राम आमघाट थाना- बांसडीह रोड जनपद- बलिया के निवासी है।जो की बलिया में आजीवन कारावास की सजा से दण्डित होकर जिला कारागार आजमगढ़ से 02 अप्रैल 2023 को जिला कारागार संत कबीर नगर में स्थानान्तरित होकर निरूद्ध हुये। भोला चौधरी पुत्र कालिका चौधरी ने लगभग 12 वर्ष जेल में व्यातीत किया है। राज्यपाल उत्तर प्रदेश द्वारा दयायाचिका के आधार पर कारागार से समयपूर्व रिहाई हेतु आदेश के अनुक्रम में 01 अगस्त 2025 को जिला कारागार संत कबीर नगर से जिलाधिकारी बलिया के आदेशानुक्रम में रिहा किया गया। उक्त बंदी को जिला कारागार संत कबीर नगर में जेल अस्पताल में विशेष देखभाल के अंतर्गत रखा गया। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी संत कबीर नगर द्वारा कारागार मुख्यालय को उक्त बंदी की उम्र के आधार पर दयायाचिका मजूर किये जाने हेतु 02 बार समयपूर्व रिहाई की संस्तुति प्रेषित की गई थी।