दुर्गागंज क्षेत्र में पशु तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

दुर्गागंज क्षेत्र में पशु तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही। दुर्गागंज क्षेत्र में लगातार बढ़ रही पशु तस्करी की घटनाओं को लेकर प्रशासन हरकत में आया और आज शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना दुर्गागंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अदद गाय बरामद की है। ज्ञात हो कि दुर्गागंज क्षेत्र में बीते कुछ महीनों से पशु तस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं, जिस पर एक विशेष खबर प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया गया था। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक दुर्गागंज विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने डडिया पुल के पास ग्राम बोरी बोझ में छापा मारकर यह सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पिकअप संख्या UP 66 T 2507 में लदी हुई एक गाय बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त विपिन कुमार गौतम पुत्र रामसुंदर निवासी बहुता चकडाही एवं नन्दलाल यादव पुत्र इन्द्रमणि निवासी बरीपुर, थाना सुरियावां, भदोही के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ थाना दुर्गागंज पर मुकदमा अपराध संख्या 89/25, धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में उ0नि0 सत्यनारायण सिंह यादव, उ0नि0 रवीन्द्र प्रसाद पाण्डेय, का0 नरेन्द्र कुमार एवं का0 अनमोल गौतम शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अन्य संलिप्त तस्करों की तलाश जारी है और क्षेत्र में पशु तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा।