नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का हुआ सम्मान। अभिनंदन समारोह के‌ साथ‌ ही किया पदभार ग्रहण।

नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का हुआ सम्मान।  अभिनंदन समारोह के‌ साथ‌ ही किया पदभार ग्रहण।

निष्पक्ष जान अवलोकन! सोनू वर्मा! सिंगरौली/भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के जयन्त, सरई तथा निवास मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति विगत दिवस प्रदेश कार्यालय से जारी की गई। प्रदेशाध्यक्ष आदरणीय हेमंत खंडेलवाल जी के अनुमोदन के पश्चात तीनो मंडल अध्यक्षों की सूची प्रदेश महामंत्री आदरणीय भगवान दास सबनानी ने जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह को प्रेषित की। जारी सूची के अनुसार मंडल जयंत मे पिछले तीन बार के मंडल महामंत्री एवं वर्तमान में क्रमांक वार्ड 21 के पार्षद कमलेश वर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंडल सरई मे पिछडा़ वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान जनपद सदस्य गन्नई रामधनी यादव को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है तथा इसी प्रकार मंडल निवास मे मंडल मंत्री तथा वर्तमान जनपद सदस्य भरसेंडी श्रीमती इंदू शाह को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के सभागार मे नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के लिए जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नेतृत्व मे एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह मे जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, सरोज शाह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, जिलामंत्री अरविंद तिवारी तथा तीनों नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मंचासीन रहे। जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि पितृ पुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण के पश्चात जिलाध्यक्ष ने तीनो नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का पुष्प माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा उनके नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी ही है जो अपने‌ कार्यकर्ताओं की प्रतिभा को परख कर उनको दायित्व प्रदान करती है। हमारे यहां हर कार्यकर्ता के लिए काम है तथा हर काम के लिए कार्यकर्ता हैं। इसलिए जो भी दायित्व जिस कार्यकर्ता के पास हो उसका निष्ठा से निर्वहन करें तो ये तय है कि संगठन आपको पूरा सम्मान देगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष इसके पूर्व में भी विभिन्न दायित्वों मे रहे हैं और उनके पूर्व के कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर ही उनको मंडल अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। मंडल  जिले के संगठन के आधार स्तंभ होते‌ हैं। जिस प्रकार एक इमारत अपने स्तंभों पर खड़ी होती है उसी प्रकार जिले का संगठन मंडलों पर खड़ा रहता है। यदि एक स्तंभ भी कमजोर पड़ता है तो पूरी इमारत खतरे में आ जाती है उसी प्रकार जिले के संगठन की मजबूती के लिए मंडल के संगठन का सशक्त होना नितांत आवश्यक है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज से‌ ही नये मंडल अध्यक्ष अपने सांगठनिक कार्यों में लग जायेंगे तथा आगामी कार्यक्रमों के निमित्त शक्ति केन्द्रों एवं बूथों की बैठकें प्रारंभ कर देंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले के समस्त मंडल अध्यक्ष आगामी 27 तारीख को प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को शत प्रतिशत बूथों पर सफल आयोजन की तैयारियां आज से ही प्रारंभ करें तथा इस बार भी प्रदेश मे अव्वल स्थान अर्जित कर जिले के संगठन की उत्कृष्टता बनाए रखें। कार्यक्रम को निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय ने भी संबोधित किया तथा तीनो मंडल अध्यक्षों ने पूरी निष्ठा और तन्मयता से संगठन के कार्यों को सम्पादित करने की शपथ ली। समारोह का मंचीय संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद भारतेन्दु पांडेय ने किया तथा आभार प्रकट बैढ़न मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आइ टी एवं सोशल मीडिया संयोजक सुरेश गिरी, कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, वरिष्ठ नेत्री किरण सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चंदेल, संदीप चौबे, मुकेश तिवारी, किरण सागर, मंडल अध्यक्ष मनोज शाह, के डी वैश्य, ज्योति चौरसिया, नम्रता सिंह, कुसुम शाह, विजय वैश्य, सीताराम वर्मा, सुनील सिंह गहरवार, धर्म कुमार वर्मा, अभिषेक दुबे, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंबेश द्विवेदी, अभिषेक दुबे, अर्जुन शाह समेत समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।