त्रिकाल दर्शी भगवान शिव की आराधना कर अपना जीवन सफल बनाएं लोग प्रज्ञा गौड़

त्रिकाल दर्शी भगवान शिव की आराधना कर अपना जीवन सफल बनाएं लोग         प्रज्ञा गौड़

निष्पक्ष जन अवलोकन

 ब्यूरो चीफ चंद्रपाल सिंह लोधी

 बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर / शिव तेरस की पावन पर्व पर क्षेत्र जनपद प्रदेश में देश की खुशहाली को महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष प्रज्ञा गौड़ ने शिव विवाह का आयोजन कर की पूजा अर्चना।

 बुधवार को शिव तेरस के पावन पर्व पर भक्ति भाव व छोटी काशी के बम बम भोले के जय घोष के बीच महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष प्रज्ञा गौड़ ने अपने कैंप कार्यालय पर अनूपशहर नगर, क्षेत्र, जनपद, प्रदेश व देश की मजबूती , समृद्धि को शिव विवाह का आयोजन कराकर भगवान शिव की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया जिसमें नगर की महिलाओं व भक्तों ने भाग लेकर सभी की खुशहाली की कामना की ।