शिव मंदिर में भोले बाबा के भक्तों ने श्रद्धापूर्वक किया जल अभिषेक

शिव मंदिर में भोले बाबा के भक्तों ने श्रद्धापूर्वक किया जल अभिषेक

निष्पक्ष जन अवलोकन 

ब्यूरो चंद्रपाल सिंह

लोधी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

रामघाट/बुलंदशहर/सावन मास की शिवरात्री पर रामघाट नगरी गंगा किनारे वनखंडेश्वर महादेव शिव मंदिर पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर शिव भक्तों ने पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जल अभिषेक किया।

वनखंडेश्वर महादेव मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया था 

आपको बता दें जनपद बुलंदशहर रामघाट में गंगा किनारे सैकड़ों वर्ष पुराना वनखंडेश्वर महादेव शिव मंदिर है यहां पर वर्ष में फागुन मास व सावन मास की शिवरात्री पर्व पर शिव भक्त दूर दराज जनपदों से आते है शिव भक्तों ने अपनी मनोकामनाओं की आस्था को लेकर भगवान शिव भोलेनाथ के शिवलिंग पर जल अभिषेक किया सुबह से ही जल अभिषेक करने वालों की लंबी कतार लग गई और पूजा अर्चना के साथ जल अभिषेक किया

वनखंडेश्वर महादेव शिव मंदिर के विषय में रामघाट निवासी गंगा धाम के आश्रम संचालक सुरेंद्रानंद गिरि महाराज महामंडलेश्वर ने पत्रकार जे पी गौतम से वार्ता करते हुए बताया रामघाट में गंगा किनारे वनखंडेश्वर महादेव शिव जी का मंदिर है इस मंदिर में शिवलिंग की स्थापना द्वापर में भगवान श्री कृष्ण के जेष्ठ भ्राता बलराम जी ने की थी बलराम जी ने कोल्हापुर राक्षस का वध करने के बाद रामघाट गंगा घाट पर आकर गंगा स्नान किया था और गंगा किनारे घने वन में जाकर महादेव शिव मंदिर में शिव शिवलिंग की स्थापना अपने हाथ से की थी तभी से यह वनखड़ेश्वर महादेव शिव मंदिर नाम जाना जाता है यहां पर दूर दराज से शिव भक्त श्रद्धालु आकर गंगा स्नान कर जल अभिषेक करने के लिए आते हैं।

ग्राम प्रधान पति लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि मंदिर पर साफ सफाई पुलिस सुरक्षा व्यवस्था सीसीटीवी कैमरा आदि पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था गई थी गंगा किनारे सिद्धवरी के समीप वनखंडेश्वर महादेव शिव का मंदिर का प्राचीन मंदिर है यहां पर शिव भक्त आकर अपनी आस्था को लेकर शिव लिंग पर जल अभिषेक करते हैं 

थाना प्रभारी भुवनेश कुमार सिंह ने बताया वनखंडेश्वर महादेव शिव मंदिर पर जल अभिषेक के समय पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगायी गई थी यहां पर दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण जल अभिषेक किया है। रामघाट गंगा घाट से शिव भक्त लाखों की संख्या में जल भरकर जा चुके हैं पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार शिव भक्तों की गंगा घाट पर अधिक भीड़ रही यह मेला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।