नवनियुक्त भाजपा अग्रसेन मंडल की टीम का हुआ स्वागत समारोह

निष्पक्ष जन अवलोकन
ब्यूरो चंद्रपाल लोधी राजपूत
बुलंदशहर उत्तर प्रदेश
बुलन्दशहर। डी ऐ वी कॉलेज के पास स्थित भाजपा नगर कार्यालय पर भाजपा अग्रसेन मंडल की नवनियुक्त टीम का स्वागत समारोह संपन्न हुआ।
भाजपा नगर कार्यालय पर अग्रसेन मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा (बिल्लू पंडित) ने अपनी नवनियुक्त टीम की घोषणा के उपरांत सभी पदाधिकारी को पुष्पमाला पहनकर एवं तिलक करके स्वागत किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने नवनियुक्त टीम के सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के रीती नीतियों का विस्तार करते हुए संगठन का कार्य पूरी निष्पक्षता के साथ करेंगे आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भाजपा को और भी अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान करता हूं।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री हिमांशु तोमर मोहित सक्सेना उपाध्यक्ष गीता सिंह, तरुण पालीवाल, संस्कार वर्मा, आकाश पंडित, प्रतीक शर्मा ,शंकी शर्मा, मंडल मंत्री मोहित वाल्मीकि, सुभाष गिहरा ,सनी भटनागर ,मृदुल शर्मा, सचिन राठौर ,अमित गुप्ता, मीडिया प्रभारी पंकज उपाध्याय सोशल मीडिया प्रभारी मोहित कुमार, आईटी विभाग मंडल प्रभारी श्रवण कुमार आदि उपस्थित रहे।