सनातन का डंका आज पुरे विश्व में बज रहा है- विनोद माधव ज़ी महाराज

निष्पक्ष जन अवलोकन।
अनिल तिवारी।
भदोही। कोइरौना क्षेत्र सदाशिवपट्टी में में विशाल शतचंडी महायज्ञ और श्रीमदभागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन किया गया हैं। जहां पर कथा व्यास आचार्य विनोद माधव ज़ी महाराज ने अपने कथा के माध्यम से लोगों को सनातन संस्कृति और संस्कार के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि सनातन संस्कृति का आज पुरे विश्व में अपना डंका बज रहा हैं, आचार्य विनोद माधव महाराज ने कहा कि जो धर्म की रक्षा करते हैं धर्म उनकी रक्षा करता हैं इसलिए लोगों को अपने धर्म के प्रचार प्रसार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य विश्व कल्याण होता हैं क्योंकि भारत में सनातन धर्म को मानने वाले विश्व के कल्याण की कामना करते हैं, कहा कि लोगों का स्वास्थ्य उत्तम हो इसके लिए भी कामना की जाती हैं। आचार्य विनोद माधव ने बताया कि सदाशिवपट्टी पंडित चंद्रशेखर द्विवेदी की तपस्थली हैं जहां पर शत चंडी महायज्ञ और श्रीमदभगवत कथा का आयोजन किया गया हैं। इस आयोजन में योगी आनन्द ज़ी महाराज, जगद्गुरु आगमचार्य, रंजीत ज़ी महाराज, राम कृष्ण दास ज़ी महाराज, सुशील दास त्यागी ज़ी, श्रीधरानंद ब्रह्मचारी, राजेंद्र तिवारी, विद्या भास्कर ज़ी महाराज, सुशील पाण्डेय, संतोष कुमार दूबे समेत तमाम विद्वान और आचार्यो को आमंत्रित किया गया हैं। विनोद महाराज ने बताया कि आगामी 10 जुलाई को गुरु पूजन और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया हैं।