सेमराधनाथ की पालकी यात्रा निकली गई

निष्पक्ष जन अवलोकन।
अनिल तिवारी।
भदोही।
गोपीगंज। काशी-प्रयाग के मध्य कुएं में विराजमान भगवान सेमराध नाथ का पवित्र सावन माह में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल भक्तों ने वाहनों में सवार होकर भ्रमण किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा सेमराध नाथ का पूजन हुआ। हर-हर महादेव बोल-बम व जय शिव शंकर के उद्घोष से पूरा माहौल शिवमय बना रहा। घंटा-घड़ियाल व ढोल-मृंदग ध्वनि के बीच बाबा का शोभा यात्रा निकला तो दृश्य देखते ही बन रहा था। भगवान शंकर का नृत्य व गौरा गीत आस्थावानों के बीच आकर्षक बना रहा। डीघ ब्लॉक के सेमराध नाथ मंदिर से शनिवार को पालकी यात्रा निकाली गई यात्रा आस पास के गांवों से होते हुए जंगीगंज होते हुए गोपीगंज में पहुंची जहां पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया उसके बाद पुनः मंदिर की तरफ शोभा यात्रा वापस हो गई। प्रमुख पुजारी राम प्रसाद पांडेय व सूर्यकांत पांडेय ने विधिवत पूजन कराया। इस दौरान गोपीगंज में नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा ऐसे पुनीत कार्य में शामिल होने का सौभाग्य मिलना बड़ी बात है। धर्म पथ पर चलने वाला व्यक्ति हमेशा सफल रहता है। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रामबली सिंह, देवेश पांडे राजकुमार सिंह ग्राम प्रधान विवेक सिंह अजीत सिंह बनारसी सिंह अशोक सिंह ठकुराई आदि लोग मौजूद रहे।