भदोही मे करेंट की चपेट मे आने से युवक की मौत, परिजनों मे मचा कोहराम।

निष्पक्ष जन अवलोकन।
अनिल तिवारी।
भदोही। गोपीगंज थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव मे सोमवार की सुबह फर्राटा पंखे मे उतरे करेंट की चपेट मे आने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक बिहरोजपुर निवासी रामविकाश वर्मा (30 वर्ष) सुबह करीब नौ बजे अपने कमरे मे फर्राटा पंखा लगा रहा था इसी बीच वाह किसी तरह करेंट की चपेट मे आ गया और उसकी मौत हो गई। बाद मे जब कमरे मे परिजन पहुंचे तो रामविकाश की स्थिति देखकर होश उड़ गये। जब तक परिजन रामविकाश को किसी हॉस्पिटल ले जाते उसके पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। रामविकाश की पत्नी अंजली मायके थी घटना की जानकारी होने पर बिहरोजपुर पहुंची। राम विकाश को कोई संतान नहीं है। इस ह्रदय विदारक घटना से पुरे गांव मे मातम पसर गया है।