गोसूपुर मजरे मुड़िया डीह में गुरुवार की रात लगी आग हजारों रुपए की सम्पत्ति जल कर हुई राख

गोसूपुर मजरे मुड़िया डीह में गुरुवार की रात लगी आग हजारों रुपए की सम्पत्ति जल कर हुई राख

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम गोसू पुर मजरे मुड़िया डीह में बीती रात करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग हजारों रुपए का गृहस्थी का सामान राशन आदि जल कर नष्ट हो गया।सुबह पता चलने पर पूर्व प्रधान अनन्त राम यादव ने तहसील प्रशासन को आग लगने की सूचना दी। उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर प्रीति सिंह के निर्देश पर हल्का लेखपाल आनन्द कुमार यादव राजस्व निरीक्षक आदि के साथ नुकसान का आकलन करने पंहुचे। गुरुवार की रात करीब 11 बजे गोसूपुर मजरे मुड़िया डीह के शीतल रावत पुत्र ज्वाला प्रसाद के घर में अज्ञात कारणों से लगी आग में खटिया पलंग तखत सायकिल कपडे,राशन आदि जल कर राख हो गये।चन्दा पत्नी चन्दू निवासी उपरोक्त के बंगलानुमा घर में अज्ञात कारणों से लगी आग में खाने पीने का सामान राशन पलंग कपडे आदि जल गये।शीतल रावत का करीब 40हजार व चन्दा का 15 हजार रुपए का सामान राशन पानी आदि जल कर राख हो गया है। लेखपाल आनन्द कुमार यादव ने बताया है कि आग से हुये नुकसान का आकलन कर लिया गया है शीघ्र ही रिपोर्ट तहसील में दे दी जायेगी।