कानपुर देहात की भाजपा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान का जन्मदिन रनिया में धूमधाम से मनाया गया

कानपुर देहात की भाजपा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान का जन्मदिन रनिया में धूमधाम से मनाया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अंकित तिवारी।

कानपुर देहात के रनिया में भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष रेणुका सचान का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। रनिया में आयोजित कार्यक्रम में नितिन कुशवाहा ने केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए दीर्घायु की कामना की। जन्मदिन समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर रेणुका सचान के नेतृत्व की सराहना की और भाजपा संगठन को मजबूत बनाने में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आगामी चुनाव में पार्टी को और मजबूती प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे, जहाँ उत्साह और जोश के साथ "भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद के नारे गूंजते रहे। इस जन्मउत्सव में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता रोहित कुशवाहा,नितिन कुशवाहा,रामराज कुशवाहा,बालाजी शुक्ला,नारायण तिवारी, शिवबाबू गुप्ता,गुड्डू कुशवाहा,उमा द्विवेदी,नीतू पांडे,पम्मी सिंह,आदि लोग मौजूद रहे।