जंगीगंज में धूमधाम से निकाली गई रामनवमी शोभायात्रा।

जंगीगंज में धूमधाम से निकाली गई रामनवमी शोभायात्रा।

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही। रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को जंगीगंज बाजार में भव्य और विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शाम करीब पांच बजे शुरू हुई। शोभायात्रा में शामिल श्री राम दरबार की झांकी का ब्लॉक प्रमुख मनोज मिश्रा ने विधि विधान से पूजन किया और श्री राम दरबार के कलाकारों का अभिषेक किया। शोभायात्रा में डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर लोग नाचते और थिरकते नज़र आये। शोभायात्रा जंगीगंज से शुरू होकर किशुनदेवपुर, महावीर, छतमी, चकपडौना होते हुए फिर जंगीगंज पहुंचकर समापन हुआ। शोभायात्रा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और एकल विद्यालय के लोग भी शामिल हुए। बाजार के दुकानदारों ने शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवामय बना रहा। सुरक्षा के मद्देनज़र जंगीगंज चौकी इंचार्ज पारसनाथ यादव अपनी टीम के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मनोज मिश्रा, राम कृष्ण मिश्रा, अरविन्द मोदनवाल, दीपेंद्र नारायण चतुर्वेदी, राकेश शुक्ला, ऋतुराज पाण्डेय, राहुल अग्रहरी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।