पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनपद के जनप्रतिनिधिगण के साथ पुलिस कार्यालय में मासिक समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनपद के  जनप्रतिनिधिगण के साथ पुलिस कार्यालय में मासिक समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/ पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस लाइन चुर्क स्थित पुलिस कार्यालय में जनपद के जनप्रतिनिधिगण के साथ मासिक समन्वय गोष्ठी आयोजित कर विभिन्न जनहित एवं कानून-व्यवस्था संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।गोष्ठी के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, अवैध गतिविधियों की रोकथाम, जनसुनवाई तथा पुलिसिंग व्यवस्था से संबंधित सुझाव एवं अपेक्षाएं प्रस्तुत की गईं। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस प्रशासन के मध्य बेहतर समन्वय से जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान संभव है तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आमजन की समस्याओं एवं सुझावों को समय-समय पर पुलिस प्रशासन तक पहुंचाने का अनुरोध किया।गोष्ठी में छोटेलाल खरवार सांसद सोनभद्र, भूपेश चौबे विधायक सदर तथा विधायक घोरावल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।