जनपद में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय रामायण मेला, चित्रकूट में आयोजित किया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज दिनांक 18 जून 2026 को समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जनपद स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला, किसान मेला, किसान गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी, चित्रकूट डी०पी० पाल की अध्यक्षता में किया गया। लाइव डेमो के माध्यम से प्राकृतिक खेती करने के बारे में कृषकों की जानकारी दी गयी। अभियान के साथ समन्वय स्थापित करते हुये विकसित कृषि संकल्प एवं खेत बचाओं अभियान, पोर्टल पर कृषकों का पंजीकरण एवं फार्मर रजिस्ट्री भी कैम्प लगाकर बनायी गयी। उप कृषि निदेशक चित्रकूट जीत लाल गुप्ता ने बताया कि मा० प्रधानमंत्री जी के एतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में. सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मेलन के तहत जनपद में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय रामायण मेला, चित्रकूट में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवा के वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों तथा प्राकृतिक खेती से जुडे प्रगतिशील किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती करने के तरीके बताएं गये तथा कृषि उन्नति तकनीकी के बारे में जानकारी दी गयी। कृषि वैज्ञानिक डा० दिपेश भारत मिश्रा द्वारा पशुओं से सम्बन्धित रोग एवं बचाव तथा उच्च गुणवत्ता वाली नस्लों के बारे में जानकारी दी गयी, पशु चिकित्साधिकारी डा० पंकज सिंह द्वारा पशुपालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। कृषि वैज्ञानिक रोहित कुमार मिश्रा द्वारा आधुनिक खेती, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, गुणवत्ता बीज एवं उचित खाद एवं उर्वरकों के उपयोग के बारे में कृषकों को बताया गया। वैज्ञानिक कमला शंकर शुक्ला द्वारा मत्स्य पालन के बारे में बताया गया। साथ ही कार्यशाला में प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले जीवामृत, बीजमृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र बनाये जाने का लाइव डेमो दिखाया गया। प्रदर्शनी एवं गोष्ठी के माध्यम से कृषकों को प्रेरित किया गया कि कृषक प्राकृतिक खेती अपनाना शुरू करे जिससे कि मृदा का स्वास्थ्य अच्छा रहे। जिला कृषि अधिकारी आर०के० वर्मा द्वारा बताया गया कि वर्तमान कृषि पद्धिति में उत्पादन तो बढ़ता है परन्तु वो मानव स्वास्थ्य के लिये लाभदायक नही है। वर्तमान समय में प्राकृतिक खेती की अत्यन्त आवश्यकता है तथा जनपद में उपलब्ध बीजों एवं उर्वरकों के बारे में जानकारी दी गयी। मा० पूर्व सांसद बांदा / चित्रकूट आर०के० पटेल जी द्वारा कृषकों को सरकार की योजनाओं एवं परम्परागत खेती के बारे मे जानकारी दी गयी। मा० जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव जी द्वारा कृषकों की समस्या को सुना गया तथा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां को कृषकों के बीच सांझा किया गया। मा० जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महेन्द्र कोटार्य जी द्वारा सरकार के विकास कार्यों एवं प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी गयी। मा० अध्यक्ष नगरपालिका परिषद नरेन्द्र गुप्ता जी द्वारा देशी गाय का पालन कर गौ आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, कृषकों को मिलने वाले निःशुल्क सुविधाओं के बारे में एवं उ०प्र० सरकार के विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। मा० महामंत्री भा०ज०पा० आलोक पाण्डेय जी द्वारा गो-आधारित प्राकृतिक खेती, सिचाई, प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं के बारे में बताया गया। तत्पश्चात जन प्रतिनिधियों द्वारा कृषकों को निःशुल्क बीज मिनीकिट एवं प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत क्षतिपूर्ति प्राप्त कृषकों को प्रमाणपत्र वितरित किये गये। साथ ही मा० अध्यक्ष जिला सहाकरी बैंक पंकज अग्रवाल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, चित्रकूट द्वारा मिलेट्स, जैविक खेती, एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये कृषकों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अधिक संख्या में कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त किसानों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुये उप कृषि निदेशक चित्रकूट द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया। तत्पश्चात सभी जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य विकास अधिकारी ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी एवं अन्य विभागों द्वारा लगाई गई विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।









