विश्व पर्यावरण दिवस पर आजाद युवा समिति ने किया पौधरोपण
निष्पक्ष जन अवलोकन। योगेश जायसवाल।
लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को आजाद युवा समिति, लखनऊ द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना था।
समिति के अध्यक्ष योगेश जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष योगेश जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे।
उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में दीपक श्रीवास्तव, राहुल वैश्य, बबीता ओबेरॉय सहित समिति के अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया।
सभी ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाने की अपील की। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।









