अवध पेट्रोल पंप पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
निष्पक्ष जन अवलोकन। रामशंकर वर्मा।
रामनगर, बाराबंकी। बुढ़वल चौराहे स्थित अवध पेट्रोल पंप पर शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर छोला-चावल, बूंदी तथा गन्ने के रस का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
अवध पेट्रोल पंप की प्रोपराइटर श्वेता मिश्रा द्वारा आयोजित इस भंडारे में सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह, डॉ. राजीव अवस्थी, आनंद अवस्थी, पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी धर्म सिंह तथा विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख विनय मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के दौरान प्रोपराइटर श्वेता मिश्रा एवं उनके दोनों सुपुत्र वीवान मिश्रा और जैश मिश्रा स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते नजर आए। उनकी सेवा भावना की लोगों ने सराहना की।
भंडारे को सफल बनाने में पेट्रोल पंप के प्रबंधक सर्वेश वर्मा सहित कर्मी देवराज, उदयराज सिंह, राजेश, मुनेश्वर, रोशन, रुद्र प्रताप, मंटू, सौरभ एवं हर्ष सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।









