जनपद में गुम/खोए हुए कुल 234 स्मार्ट मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब ₹ 32 लाख) की सफलता पूर्वक बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सपूर्द

जनपद में गुम/खोए हुए कुल 234 स्मार्ट मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब ₹ 32 लाख) की सफलता पूर्वक बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सपूर्द

निष्पक जन अवलोकन। मनोज अग्रहरी। मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के कुशल निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा आमजन के खोए/गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत नितेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर व विवेक जावला क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी एसओजी/सर्विलांस मय टीम CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल एवं मोबाइल मिसिंग प्रार्थना पत्रों के आधार पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है । टीम द्वारा तकनीकी विश्लेशण कर तत्परता पूर्वक की गयी कार्यवाही के फलस्वरूप बड़ी बरामदगी कर कुल 234 स्मार्ट मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब ₹ 32 लाख) को बरामद किया गया है । जिन्हें आज पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में आयोजित मोबाइल वितरण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जनपद मीजापुर द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया । गुम हुए मोबाइल फोन पाकर मोबाइल स्वामी हर्ष से अभीभूत होकर एक साथ मिलकल बोलें- 1. मोबाइल गुम होने पर सबसे पहले पुलिस कम्पलेन करें अथवा प्ले स्टोर से UPCOP एप डाउनलोड कर e-FIR पंजीकृत करें । 2. खोये हुए मोबाइल में लगे सिम को बन्द करवा कर, उसी नम्बर से नया सिम निकलवाएं । 3. गूगल पर CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर जाकर गुम/खोये हुए मोबाइल फोन का विवरण, खरीद का बिल और मोबाइल जहां गुम/खोया है स्थान का नाम(थाना व जनपद इत्यादि सहित), मोबाइल धारक का विवरण भरें । 4. CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल (संचार साथी) मोबाइल गुम अथवा चोरी होने पर IMEI को ब्लॉक कर देता है ।