चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय बरदरी में किसानों के मसीहा पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई

चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय बरदरी में किसानों के मसीहा पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय बरदरी में किसानों के मसीहा पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि प्राचार्य डॉ गया प्रसाद दुबे की अध्यक्षता में मनायी गयी। चौधरी चरण सिंह महा विद्यालय बरदरी के प्राचार्य डॉ गया प्रसाद दुबे उपस्थित प्राध्यापक , कार्यालय सहायक एंव छात्र छात्राओं के साथ स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर और विचारों पर प्रकाश डाला तथा उन्हें नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।इस अवसर पर अनुपम जायसवाल अशोक सिंह,डाॅ करुणेश यादव,विजय चौरसिया बृजेश कोविन्द डाॅ पुनीत वर्मा और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।