जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया व जिला सूचना अधिकारी शैलेंद्र शर्मा ने सराहा जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार का नेतृत्व, खेरागढ़ में भव्य कवि सम्मेलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया व जिला सूचना अधिकारी शैलेंद्र शर्मा ने सराहा जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार का नेतृत्व, खेरागढ़ में भव्य कवि सम्मेलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित
जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया व जिला सूचना अधिकारी शैलेंद्र शर्मा ने सराहा जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार का नेतृत्व, खेरागढ़ में भव्य कवि सम्मेलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित
जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया व जिला सूचना अधिकारी शैलेंद्र शर्मा ने सराहा जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार का नेतृत्व, खेरागढ़ में भव्य कवि सम्मेलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

निष्पक्ष जन अवलोकन शिवम् सिकरवार ब्यूरो चीफ आगरा। आगरा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, जिला इकाई आगरा द्वारा संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अग्रवाल धर्मशाला, खेरागढ़ में भव्य कवि सम्मेलन एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही भव्य, गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार के नेतृत्व में किया गया, जिसमें दूर दराज से पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा श्रीमती मंजू भदौरिया द्वारा दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया, जिला सूचना अधिकारी शैलेंद्र शर्मा, संयोजक ब्रज क्षेत्र एनजीओ प्रकोष्ठ दिगंबर सिंह धाकरे, खेरागढ़ चेयरमैन सुधीर गर्ग एवं जगनेर चेयरमैन कुलदीप गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अग्रवाल समाज खेरागढ़ के अध्यक्ष राजकुमार मंगल एवं अग्रसेन सेवा समिति खेरागढ़ के अध्यक्ष दलीप गर्ग की विशेष उपस्थिति रही। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन राजस्थान के सह प्रभारी श्याम सुंदर पाराशर ने प्रभावशाली एवं शानदार शैली में किया। कवि सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों ने हास्य, वीर रस, ओज एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कविताओं की प्रस्तुति देकर देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध बनाए रखा। कवियों की रचनाओं पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से बार-बार गूंज उठता रहा। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन समाजहित एवं पत्रकारों के सम्मान के लिए लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार संगठन को मजबूत बनाने एवं पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि बहुत जल्द ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को मीटिंग एवं संगठन संचालन के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। जिला सूचना अधिकारी शैलेंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन आज पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार के नेतृत्व में संगठन लगातार पत्रकार हित, समाजसेवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी किसी पत्रकार के सामने कोई समस्या आती है, तब विष्णु सिकरवार सदैव पत्रकारों के साथ मजबूती से खड़े दिखाई देते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। वहीं संयोजक ब्रज क्षेत्र एनजीओ प्रकोष्ठ दिगंबर सिंह धाकरे ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन केवल पत्रकारों का संगठन नहीं बल्कि समाजसेवा का मजबूत मंच बन चुका है। कार्यक्रम के दौरान जिला सूचना अधिकारी शैलेंद्र शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए शॉल उड़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र शुक्ला, ओम प्रकाश सविता, सुरेश जारोलिया एवं शमीम सिद्दीकी को भी शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार ने सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी समाजसेवा, पत्रकार सम्मान एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित करती रहेगी। कार्यक्रम में राजेंद्र शुक्ला, श्याम सुंदर पाराशर, अखिलेश सक्सेना, संत कुमार भारद्वाज, धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, प्रमेंद्र फौजदार, श्रीकांत पाराशर, शिवम् सिकरवार, नवीन राजावत, अजय मोदी, अजेंद्र चौहान, यतीश लवानिया सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।