आगरा: 6 फरवरी को कागारौल में विराट हिन्दू सम्मेलन, समरसता और एकता का संदेश
निष्पक्ष जन अवलोकन।
शिवम् सिकरवार ब्यूरो चीफ आगरा।
आगरा।सम्पूर्ण हिन्दू समाज में समरसता, एकता और सामाजिक सौहार्द स्थापित करने के उद्देश्य से जाति-पाति सहित हर प्रकार के भेदभाव को त्यागकर हिन्दुत्व भाव को अपने आचरण में अपनाने का आह्वान किया गया है। इसी उद्देश्य को लेकर कागारौल क्षेत्र में आगामी 6 फरवरी 2026 को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन दोपहर 12:30 बजे से रघुनाथ जी बड़ा मंदिर परिसर में आयोजित होगा। सम्मेलन में साधु-संतों, धर्माचार्यों तथा हिन्दू समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रामय जी होंगे, जो सनातन धर्म, सामाजिक एकता और राष्ट्र चेतना जैसे विषयों पर अपने विचार रखेंगे। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण करना तथा युवाओं में धर्म एवं राष्ट्र के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस विराट आयोजन का संचालन वीर गोकुला जी हिन्दू सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।