16 वर्षीय किशोर लापता, पुलिस ने तलाश तेज की
निष्पक्ष जन अवलोकन आगरा
शिवम् सिकरवार ब्यूरो चीफ आगरा
आगरा। खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी 16 वर्षीय किशोर के लापता होने पर पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
जानकारी के अनुसार गांव लालपुर निवासी गुलफान पुत्र हामिद 13 जून 2026 की शाम करीब 7:30 बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
मामले में पिता हामिद की सूचना पर खेरागढ़ पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश तेज कर दी है। पुलिस संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाने के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी खोजबीन कर रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को लापता किशोर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वह तत्काल थाना खेरागढ़ या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करे, ताकि किशोर को सकुशल परिजनों तक पहुंचाया जा सके।









