गाजीपुर के व्यापारिक इतिहास में ऐतिहासिक उपलब्धि, फुटवियर जगत में बड़ी व्यापारिक साझेदारी

गाजीपुर के व्यापारिक इतिहास में ऐतिहासिक उपलब्धि, फुटवियर जगत में बड़ी व्यापारिक साझेदारी

निष्पक्ष जन अवलोकन

प्रमोद सिन्हा

 गाजीपुर।भारतीय आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक ने आज के दिन को गाजीपुर के व्यापारिक इतिहास का एक ऐतिहासिक क्षण बताया है। देश की प्रतिष्ठित फुटवियर निर्माता कंपनीparagon footwear.comजिसकी वार्षिक व्यापारिक क्षमता लगभग ₹2500 करोड़ बताई जाती है, ने जनपद के लिए ACS Marketing के साथ महत्वपूर्ण डिस्ट्रीब्यूशन समझौता किया है।यह बड़ी व्यापारिक उपलब्धि ACS Marketing के प्रोपराइटर अनीश अहमद एवं उनके छोटे भाई की वर्षों की मेहनत, व्यापारिक विश्वसनीयता तथा फुटवियर बाजार में मजबूत पकड़ का परिणाम मानी जा रही है। व्यापारिक जगत में इस समझौते को केवल एक सामान्य डील नहीं, बल्कि गाजीपुर के व्यापारिक भविष्य को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। Paragon जैसी राष्ट्रीय स्तर की कंपनी द्वारा ACS Marketing पर विश्वास जताया जाना जनपद के व्यापारिक सामर्थ्य एवं स्थानीय व्यापारियों की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण माना जा रहा है।हमारा उद्देश्य केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि गाजीपुर के व्यापारिक सम्मान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है। यह साझेदारी जिले के व्यापारियों के आत्मविश्वास, संघर्ष और क्षमता का प्रतीक है।”सूत्रों के अनुसार इस महत्वपूर्ण डील के बाद कई बड़ी कंपनियां भी ACS Marketing की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही हैं। व्यापारिक विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में गाजीपुर पूर्वांचल के प्रमुख फुटवियर व्यापारिक केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर सकता है।इस उपलब्धि के बाद पूरे व्यापार जगत में भारतीय आदर्श व्यापार मंडल, Paragon Footwear तथा ACS Marketing की चर्चा तेज हो गई है। व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने अनीश अहमद एवं रईस अहमद को बधाई देते हुए इसे गाजीपुर के व्यापारिक विकास का नया अध्याय” बताया है।