पुरुषोत्तम मास के प्रथम दिवस श्री बेटी जी मंदिर में सजा अलौकिक पुष्पपुरुषोत्तम मास के प्रथम दिवस श्री बेटी जी मंदिर में सजा अलौकिक पुष्प श्रृंगार

पुरुषोत्तम मास के प्रथम दिवस श्री बेटी जी मंदिर में सजा अलौकिक पुष्पपुरुषोत्तम मास के प्रथम दिवस श्री बेटी जी मंदिर में सजा अलौकिक पुष्प श्रृंगार

निष्पक जन अवलोकन। मनोज अग्रहरी। मीरजापुर। आज रविवार को सत्ती रोड स्थित श्री बेटी जी मंदिर में परम पवित्र पुरुषोत्तम मास के प्रथम दिवस भक्तिमय वातावरण के बीच “श्री गोवर्धन नाथ जी महाराज” का बेला की कलियों से भव्य एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। फूल घर में वैष्णव भक्तों द्वारा भगवान के विभिन्न श्रीअंगों के लिए पुष्पों से विशेष वस्त्र तैयार किए गए। मोर मुकुट, करधनी, पैजामा एवं बाजूबंद की अद्भुत सज्जा ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गर्भगृह से प्रभु की अलौकिक छटा भक्तों के हृदय में भक्ति और आनंद का संचार कर रही कमल चौक में यमुना जी के भाव में सुसज्जित नौका पर विराजमान चल विग्रह बाल स्वरूप में अत्यंत आकर्षक दिखाई दे रहे थे। मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर कमल चौक, जगमोहन और गर्भगृह तक पुष्पों की भव्य सजावट की गई थी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कूलर, पंखे एवं शीतल पेय की समुचित व्यवस्था भी की गई थी। दर्शन के उपरांत भक्तों को निकास द्वार पर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीनानाथ तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें अनुज अग्रवाल, प्रेम राठी, ज्ञान प्रकाश सिंह, राजेश अग्रवाल, पुरुषोत्तम, पप्पू मुखिया सहित मंदिर के समस्त कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। सभी सेवक निःस्वार्थ भाव से सेवा कार्य में जुटे रहे। वहीं प्रशासन की ओर से भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने में भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।