नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष का अभिनन्दन समारोह*
निष्पक जन अवलोकन। मनोज अग्रहरी। मीरजापुर। मीरजापुर | भाजपा जिला मीडिया प्रभारी / जिला प्रवक्ता ज्ञान प्रकाश दूबे बताया कि भाजपा संगठन के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज का मीरजापुर में आगमन गोपीगंज मार्ग हनुमान नगर से हुआ । तदोपरांत हनुमान नगर में पार्टी के संगठन पदाधिकारीगणों एवं जनप्रतिनिधिगणों द्वारा हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया । तत्पश्चात् नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष का काफिला हनुमान नगर से होते हुए तिलठी, चिल्ह तिराहे पर भी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत् किया। आगे शास्त्री सेतु पर भी भव्य स्वागत् हुआ । काफिला आगे नटवा तिराहा, अटल चौराहा ( अमरावती चौराहा ) पर अटल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आगे बंगाली चौराहा होते हुए बरतर तिराहा, कंतित, दुधनाथ तिराहा, लोहिया तालाब, पक्का पुल, इमामबाड़ा, लालडिग्गी चौराहा निकट शक्ति होटल पं0 दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किये तथा नगर कार्यकर्ताओं द्वारा पुनः जोरदार स्वागत कियागया । तत्पश्चात् गनेशगंज तिराहा, सब्जी मण्डी होते हुए मुकेरी बाजार डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किये पश्चात् इमरती रोड़ होते हुए संगमोहाल पुल के नीचे जिलाध्यक्ष जी का रोजदार स्वागत् किया गया । रोडवेज तिराहा से होते हुए भाजपा जिला कार्यालय बरौधा कचार के सभागार में प्रथम आगमन पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में मंत्रोच्चारण के द्वारा जोरदार स्वागत् अभिनन्दन किया गया । निवर्तमान जिलाध्यक्ष द्वारा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह के साथ सम्मान किया साथ में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष / जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा ने भी अंगवस्त्र व बुके देकर अभिनन्दन किया । तत्पश्चात् उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग उ0प्र0 सोहन लाल श्रीमली, जिला के पूर्व मंत्री एवं विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, विधायक छानबे रिंकी कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुन्दर केसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गंगासागर दूबे, मनोज जायसवाल, लक्ष्मीकांत पांडेय, बालेन्दुमणि त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, धनेन्द्र पाण्डेय, उत्तर कुमार मौर्य, संजय भाई पटेल, रत्नेश दुबे के साथ - साथ जनपद के सभी जिला पदाधिकारीगण तथा मण्डल के मण्डल अध्यक्षगण व पदाधिकारीगण के साथ पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज का माल्यार्पण कर स्वागत् अभिनन्दन किया । कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र नारायण सिंह पटेल ने किया एवं कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय रहे ।








