उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने विंध्य महोत्सव के तृतीय दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ*

उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने विंध्य महोत्सव के तृतीय दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ*

*निष्पक जन अवलोकन। मनोज अग्रहरी। मीरजापुर। मीरजापुर | उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहनलाल श्रीमाली ने महोत्सव के तृतीय दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कारीडोर के बन जाने से दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ी है और केंद्र एवं प्रदेश सरकार के निर्देशन में उत्तरोत्तर विकास हो रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में गणेश प्रसाद गुप्ता लोक गायन, खोखा मिर्जापुरी देवी गीत, फगुनी देवी भजन, पतालू देवी गीत, बद्री कवि देवी गीत, अमरनाथ शुक्ला लोक गायन, सुनीता चौधरी भजन, विद्यासागर भजन, निहाल प्रसाद शर्मा भजन, अमित दुबे देवी गीत, खुशबू दुबे देवी गीत, पंडित जितेंद्र भट्ट राम कथा, इंजीनियर सुनील यादव देवी गीत, स्वस्तिका सिंह भरतनाट्यम, शोभा उपाध्याय लोक गायन, हरिओम तिवारी के द्वारा देवी गीत की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर माननीय उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग श्री सोहन लाल श्रीमाली, अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार यादव, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय द्वारा कलाकारों को देवी चित्र, चुनरी व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। *दिनांक 23 मार्च को सांस्कृतिक मंच पर सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा दी जाएगी प्रस्तुति* दिनांक 23 मार्च 2026 को विंध्य महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर अपनी प्रकृति देने वाले कलाकारों में यथा - रमापति लोक गायन, निलेश कुमार लोक गायन, महेंद्र कुमार लोक गायन, सुषमा गुप्ता लोक गायन, पंकज कुमार लोक गायन, राम प्रसाद लोक गायन, संजय सुरीला लोक गायन संजू तिवारी लोक गायन, राजाराम यादव लोक गायन, सृष्टि सिंह परिहार लोक गायन, नम्रता माली लोक गायन, प्रियंका चौहान लोक गायन, दीपेंद्र जागरण ग्रुप देवी गीत, दिव्या जागरण देवी गीत, शीलू के द्वारा भजन की प्रस्तुति दी जाएगी