अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन द्वारा नीट-यूजी(री) परीक्षा-2026को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन,प्रयागराज ज्योति नारायण द्वारा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमर सिंह की उपस्थिति में नीट-यूजी(री) परीक्षा-2026 को पारदर्शी व शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु जनपद चित्रकूट में बनें परीक्षा केंद्र गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्र पर की गई सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तथा ड्यूटी में लगे पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया। साथ ही केन्द्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को परीक्षा को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।









