मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी का किया औचक निरीक्षण एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर पौधा रोपित के लिए संदेश

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी का किया औचक निरीक्षण एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर पौधा रोपित के लिए संदेश
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी का किया औचक निरीक्षण एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर पौधा रोपित के लिए संदेश

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। नवगंतुक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी का औचक निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी पहुंच कर साफ सफाई की व्यवस्था देखी तथा ओपीडी वार्ड में भर्ती मरीजों के हाल चाल पूछा,मौके पर मौजूद तमाम मरीजों से इलाज की गुणवत्ता दवा की उपलब्धता के संबंध में अधिकांश मरीजों से रूबरू हुए। तथा कहा कि सरकार द्वारा सभी तरह के उपचार की व्यवस्था निःशुल्क रूप से की गई है। अगर कोई डॉक्टर बाहर की दवा लिखता है तो बिल्कुल मत खरीदे कोई मजबूर करें तो प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उदय प्रताप सिंह को तुरंत बताएं एवं मुझे भी सूचना दें संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर के चेंबर में जाकर मरीजों से स्वास्थ्य लाभ के प्रति फीडबैक लिया। मरीजों ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा अच्छा इलाज किया जाता है निःशुल्क दवाएं दी जाती हैं इसी के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भारी भीड़ रहती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर जो कमियां मिली सुधारने हेतु प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। प्रसव वार्ड में महिलाओं से हाल-चाल जाना तथा बच्चों के स्वास्थ्य को स्वयं जाकर स्वास्थ्य को लेकर प्रसूता महिलाओं से जानकारी ली निरीक्षण के दौरान दवा वितरण कक्ष, लैव कक्ष, प्रसव कक्ष,ओपीडी कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, हीटवेव भर्ती कक्ष, एव मरीज के बैठने एवं पेयजल की व्यवस्था आदि तमाम स्थान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक सहित सभी मौजूद डॉक्टर स्टाफ नर्स अन्य कर्मचारीयों को निर्देशित किया कि शासन के मंसानुरूप प्रत्येक मरीज का इलाज निःशुल्क होना चाहिए बाहर की दवा किसी भी कीमत पर नहीं लिखी जानी चाहिए वही कहा कि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य योजनाओं को प्रत्येक जरूरतमंद मरीजों तक अवश्य पहुंचे। सरकार द्वारा स्वास्थ्य को लेकर बेहतर कार्य किया जा रहे हैं। किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तत्पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर माननीय मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के मौके एक पेड़ मां के नाम से वृक्षारोपण किया तथा एक दर्जन से अधिक छायादार फलदर पौधा रोपित किये। तथा सभी से आवाहन किया हर व्यक्ति अपने घरों के पास छायादार फलदार एक-एक वृक्ष अवश्य आरोपित करें जिससे पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सके। निरीक्षण के दौरान चीफ फार्मासिस्ट मानसिंह, बीपीएम राधेकृष्ण,वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर बीडी सिंह, चिकित्सक डॉ मोहित विद्यार्थी,डा.दीपांशू,डा.शिवम, में पंकज गोयल स्टाफनर्स सीमा सिंह, रीता विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।