पहाड़ी चित्रकूट खबर का हुआ असर टैंकरों के माध्यम से हुई पेयजल आपूर्ति ग्रामीणो ने टैंकर से पानी लेने से किया इंकार स्थाई समाधान की मांग

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पहाड़ी खबर का हुआ असर टैंकरों के माध्यम से हुई पेयजल आपूर्ति ग्रामीणो ने टैंकर से पानी लेने से किया इंकार स्थाई समाधान की मांग जानकारी के अनुसार विगत एक दिन पूर्व ग्राम पंचायत पहाड़ी बुजुर्ग के सैकड़ों ग्रामीण पेयजल समस्या को लेकर हाथों बर्तन लेकर विकास खंड मुख्यालय पर करीब पांच घंटे तक धरना दिया धरना की सूचना पर एसडीएम राजापुर फूलचंद यादव मौके पर पहुंच खंड विकास अधिकारी पहाड़ी संजय पांडेय एडीओ पंचायत भूपेन्द्र द्विवेदी ग्राम विकास अधिकारी अलखनंदन खन्ना तथा जेई व एई जल जीवन मिशन के सामने पन्द्रह दिवस में हर घर नल जल का आश्वासन दिया तबतक के लिए अस्थाई रूप से ग्राम पंचायत को निर्देश दिए कि टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति किया जाए जिसके चलते आज ग्राम प्रधान रामनरेश ग्राम विकास अधिकारी अलखनंदन खन्ना द्वारा आबादी को ध्यान में रखते हुए तीन टैंकरों के माध्यम से जहां जहां पेयजल आपूर्ति की समस्या थी उन मोहल्ले में टैकर भिजवाया वहीं कुछ जगहों पर ग्रामीणों ने टैंकर का पानी लेने से मना कर दिया व कहा कि हमको अस्थाई नहीं स्थाई समाधान चाहिए वहीं जब इस सम्बन्ध में खंड विकास अधिकारी पहाड़ी संजय पांडेय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर से जितना संभव है उतना ही कर सकते हैं जल जीवन मिशन द्वारा जल्द ही सप्लाई चालू करेंगे जिससे स्थाई समाधान हो जाएगा वहीं जल जीवन मिशन के जेई अमरजीत सिंह ने बताया कि काम चालू है जल जीवन मिशन की सप्लाई से जल संस्थान को जोड़कर जल्द ही सप्लाई चालू कर दिया जाएगा