भगवान भजनाश्रम की ओर से श्रद्धालुओं व जरूरतमंदों को किया गया शर्बत व अन्न वितरण
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। पुरुषोत्तम मास में रामघाट स्थित निर्मोही अखाड़ा में चल रहे एक माह के रुद्र महायज्ञ व श्री राम कथा में भगवान भजनाश्रम वृंदावन ट्रस्ट चित्रकूट की ओर से सभी श्रद्धालुओं को शर्वत वितरण किया गया। यह पुण्य आयोजन मालेगांव के रवि भाई पटेल की सुपुत्री अवनी पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर भगवान भजन आश्रम चित्रकूट इकाई द्वारा किया गया है । वहीं 50 जरूरतमंद वृद्धजनों को दिल्ली निवासी बिहारी लाल शर्राफ कोषाध्यक्ष भगवान भजनाश्रम वृंदावन की ओर से अन्न वितरण किया गया, वृद्ध और निराश्रित लोग अन्न पाकर बेहद प्रफुल्लित नजर आए। सोमवार को रामघाट मतगंजन स्वामी शंकर जी मंदिर में जलाभिषेक व पूजन हेतु आने जाने वाले भक्तों को शरबत वितरण किया जाएगा। इस आयोजन में भजनाश्रम के प्रबंधक रामावतार यादव , जिला न्यायालय और उपभोक्ता फोरम के पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट केशव प्रसाद यादव, समाजसेवी रविंद्र शर्मा सभासद शंकर यादव समाजसेवी दुर्गेश सिंह खंगार विष्णुकांत ,जानकी यादव ,सोनाक्षी यादव,,निर्मोही अखाड़ा के महं छत्तेत दीनदयाल दास जी महाराज, मुन्ना शास्त्री ,रामदास, अवधेश दास राजा भैया भरत दास अवधेश दास भीमेश्वर दास पुजारी रामदास राजू गौरीशंकर आदि संतों का सराहनीय योगदान रहा।









