तबादला न होने से स्वास्थ्य विभाग हुआ लाचार
निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/ जिले में कई ऐसे विभाग है जहां लंबे समय से अधिकारी कर्मचारी जमे बैठे हैं अधिकारी व कर्मचारियों के एक ही जगह जमा रहने के कारण विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहा है हैरत वाली बात तो यह है कि कई ऐसे अधिकारी कर्मचारी ऐसे है जो पांच व दस वर्षों से एक ही टेबल पर जमे हैं जिससे शासन के योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी गंभीर लापरवाही साफ देखी जा सकती है स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ गुलाब शंकर जनपद में कई वर्षों से एक ही टेबल पर जमे हैं तमाम अवैध अस्पतालों की शिकायत होने के बाद भी नोडल अधिकारी द्वारा कार्यवाही नहीं होती है जिससे जनपद में दर्जनों अवैध अस्पताल संचालित हो रहे हैं जहां आदिवासी जनता का शोषण किया जा रहा है जबकि शासन के नियमानुसार किसी शासकीय अधिकारी कर्मचारी को तीन वर्षों से ज्यादा एक ही स्थान पर पदस्थ नहीं किया जा सकता हैं लेकिन ऐसा लगता है कि राज्य सरकार अपनी ही बनाई नीतियों का पालन नहीं कर पा रही है









