सोनभद्र में खुलेआम चल रही मौत की दुकानें, मौतों के बाद भी जिम्मेदार मौन?

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/सोनभद्र में प्रसव ईलाज करना बना धंधा बिना डिग्री बिना रजिस्ट्रेशन के जगह जगह खोल रखे हैं प्रसव करवाने की फर्जी दुकानें जिनको क्लिनिक/अस्पताल कहते हैं आपको बताते चलें कि सोनभद्र मुख्यालय, चोपन, दुध्दी, मधुपुर, रामगढ़ में कई ऐसे मौत के धंधे वाली दुकानें खुले हुए हैं जहां पर भाड़े पर कभी कभी डाक्टर मंगवा लिए जाते और दुकान मालिक देख देख कर ही गरीबों को अपने बेहतर इलाज करने का झांसा देकर शोषण करते हैं सोचने की बात तो यह है कि जिले के सख्त जिलाधिकारी का इन दुकानदारों में कोई खौफ भी नहीं है।