सनातन एकता और हिंदू राष्ट्र निर्माण पर विहिप की संगोष्ठी, अनिल जी ने किया संबोधन

गोरखपुर में विश्व हिन्दू परिषद की संगोष्ठी में विशेष संपर्क प्रमुख अनिल जी ने सनातन एकता, सामाजिक सहयोग और हिंदू राष्ट्र निर्माण पर अपने विचार रखे।

सनातन एकता और हिंदू राष्ट्र निर्माण पर विहिप की संगोष्ठी, अनिल जी ने किया संबोधन
गोरखपुर में आयोजित विहिप संगोष्ठी के दौरान उपस्थित विशेष संपर्क प्रमुख अनिल जी एवं अन्य पदाधिकारी।

विभव पाठक 

निष्पक्ष जन अवलोकन 

गोरखपुर, 18 मई। विश्व हिन्दू परिषद के गोरक्ष प्रांत विशेष संपर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी में विहिप के विशेष संपर्क प्रमुख अनिल जी का आगमन नौकाविहार स्थित रेल विहार कॉलोनी, तारामंडल में हुआ। इस दौरान उन्होंने शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं विहिप गोरखपुर क्षेत्र के मंत्री इंजीनियर संजीत कुमार श्रीवास्तव के 99 वर्षीय पिता दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा स्वास्थ्य की जानकारी ली। अनिल जी ने दुर्गा बाबू से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

इसके बाद आयोजित चर्चा में अनिल जी ने सनातन समाज की एकजुटता और हिंदू राष्ट्र निर्माण के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है कि वह हिंदू समाज के हित में कार्य करे तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की हर संभव सहायता करे, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग विभिन्न कारणों से अन्य धर्मों में चले गए हैं, उन्हें पुनः सनातन परंपरा से जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत को एक सशक्त हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए सभी सनातनियों को सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और समाज में एकता एवं समरसता को मजबूत करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान समसामयिक विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यक्रम के अंत में इंजीनियर संजीत कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर दीपेश जी, दुर्गेश जी, पंडित सोमेश जी, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. मनोज कुमार, रंजीत कुमार, अनुभव कुमार तथा प्रखर कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।