भदोही: भांडा गांव में 16 वर्षीय छात्र ने लगाई फांसी
निष्पक्ष जन अवलोकन।
अनिल तिवारी।
भदोही l
भांडा गांव में 16 वर्षीय छात्र ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम भदोही, शुक्रवार (13 मार्च 2026): थाना दुर्गागंज क्षेत्र के भांडा गांव में 16 वर्षीय छात्र अमन (पुत्र रमेश कुमार गौतम) ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अमन कक्षा 9 का छात्र था और स्थानीय स्कूल में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार शाम करीब 5 बजे जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो घरवालों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शंका होने पर दरवाजा तोड़ा गया तो अमन फांसी के फंदे पर झूलता मिला। यह देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अमन घर का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी चर्चा की जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटी रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।









