भदोही में कक्षा 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भदोही में कक्षा 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही। गोपीगंज थाना क्षेत्र के धनापुर दक्षिणी कन्नौजिया बस्ती का 15 वर्षीय अनमोल कन्नौजिया के घर के अंदर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि अनमोल कन्नौजिया 15 पुत्र रमेश कन्नौजिया धानापुर दक्षिणी का 10 माह पूर्व शहंशाहपुर जक्खिनी जनपद वाराणसी निवासी मनीषा पुत्री रामलाल राजभर का इंट्राग्राम पर प्रेम हुआ और उसने उससे शादी कर ली।मिली जानकारी के अनुसार दोनों के परिवार को उसकी भनक नहीं लगी और दोनों जंगीगंज के पास बड़गांव मोड़ पर श्याम किशोर तिवारी के मकान पर किराए पर रहते रहे। दिन रविवार की रात इंस्ट्राग्राम पर दोनों की बाते हुई और किसी बात से नाराज युवक ने साड़ी का फंदा लगाकर अपनी ईहलिला समाप्त कर ली। इस संबंध युवक के चाचा ने बताया कि लड़के की मां का फोन आया कि अनमोल कन्नौजिया फांसी लगाने जा रहा है तब हम लोग दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया मगर दरवाजा अंदर से बंद था कुछ लोगों को लेकर दरवाजा तोड़ा गया तो उस वक्त उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थानाध्यक्ष शैलेश राय हल्का इंचार्ज फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और मौके की गहनता से जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। वही बताते चले लड़की का कहना था कि मैं रात से ही मां को इसकी जानकारी दे दी थी। अनमोल कन्नौजिया इकलौती संतान थी हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा था उसकी एक बहन है । उसके माता पिता मुंबई में रहते है। बहरहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है।