खंण्ड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता ने एन आर एल एम कर्मियों के साथ बैठक की
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। खंण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता ने अपने कार्यालय में एन आर एल एम कर्मियों के साथ स्वंय सहायता समूहों की प्रगति, ग्रेडिंग इत्यादि बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक की। खंण्ड विकास अधिकारी ने एन आर एल एम की बी एम एम, अंजली यादव व मोहम्मद इमरान इत्यादि कर्मियों से विन्दुवार स्वंय सहायता समूहों की संख्या तथा संचालन, समूहों की ग्रेडिंग सहित अन्य विंदुओं पर विन्दुवार चर्चा की एंव बी एम एम को निर्देश दिए कि झूम मीटिंग प्रतिदिन समूह की अध्यक्ष समूह सखी इत्यादि से वार्ता कर समूह की क्रियाशीलता एंव आवाश्यक दिशा निर्देश देते रहें।बैठक में शिवम आदि मौजूद रहे।









