सरयू में डूबे युवक के परिजनों से मिले राज्यमंत्री, बंधाया ढांढस

सरयू में डूबे युवक के परिजनों से मिले राज्यमंत्री, बंधाया ढांढस

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। सरयू नदी में डूबने से जान गंवाने वाले युवक के परिजनों से मिलने पहुंचे राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भी सौंपा। रानीमऊ गांव निवासी आयुष सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह की तीन दिन पहले सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई थी। रविवार को राज्यमंत्री सतीश शर्मा मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली और दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। प्रशासन की ओर से अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपते हुए परिवार को धैर्य बनाए रखने की बात कही।