बिल्सी में तैनात सहायक अभियंता जयप्रकाश सिंह का तबादला

निष्पक्ष जन अवलोकन

बिल्सी/बदायूँ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) के मुख्य अभियंता (वितरण) बरेली क्षेत्र-द्वितीय राघवेंद्र सिंह ने बिल्सी में तैनात सहायक अभियंता जयप्रकाश सिंह का तबादला सहसवान कर दिया है। इस संबंध में विभागीय आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश में निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित अधिकारी बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए यह स्थानांतरण किया गया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल ककराला में तैनात सौरभ परिहार को बिल्सी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सहायक अभियंता जयप्रकाश सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान बिल्सी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सुधारने की दिशा में काम किया। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण को लेकर भी उनकी कार्यशैली चर्चा में रही।