गोरखपुर में सारांश परामर्श क्लीनिक का भव्य उद्घाटन

गोरखपुर के रामजानकी नगर में सारांश परामर्श क्लीनिक का यज्ञ, हवन और पूजा-अर्चना के साथ भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

गोरखपुर में सारांश परामर्श क्लीनिक का भव्य उद्घाटन
रामजानकी नगर स्थित सारांश परामर्श क्लीनिक के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य गणमान्य लोग

विभव पाठक

निष्पक्ष जन अवलोकन 

गोरखपुर। रामजानकी नगर स्थित सारांश परामर्श क्लीनिक का भव्य उद्घाटन धार्मिक अनुष्ठानों और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ, हवन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि दीक्षा पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि यू.पी. सिंह (एस.डी.ओ.) ने फीता काटकर क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि दीक्षा पाण्डेय ने कहा कि सफेद कोट को गरिमा और गर्व के साथ पहनकर जनता की सेवा करना किसी भी चिकित्सक के लिए सम्मान और सौभाग्य की बात होती है। उन्होंने कहा कि लोग डॉक्टर को उसकी मेहनत के लिए भुगतान करते हैं, लेकिन उसकी दयालुता के लिए सदैव ऋणी रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति स्वयं कभी बीमार न हुआ हो, वह अच्छा चिकित्सक नहीं बन सकता।

विशिष्ट अतिथि यू.पी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सक का सबसे बड़ा धर्म मानव सेवा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सारांश परामर्श क्लीनिक क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करेगा।

कार्यक्रम में वाई.डी. चौबे, डॉ. डी.के. साहनी, डॉ. अल्पना, रेनू पटेल, प्रिशा पटेल, सारांश पटेल, सुखलता देवी, राकेश यादव, शुभम तथा पी.आर. सुनील मणि त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।